फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM-SP inspected district jail

डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Fri, 24 Jul 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
DM-SP inspected district jail
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में बंदियों के रखरखाव और हाल के दिनों में विभिन्न जेलों में हुईं हिंसक घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों के खानपान और कोरोना संक्रमण के प्रति एहतियात को लेकर की गईं जेल प्रशासन की तैयारियों को देखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि रूटीन निरीक्षण के तहत जेल में सबकुछ सामान्य मिला। हालांकि कुछ बातों के लिए जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। जेल में सैनिटाइजर और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का संजीदगी से पालन कराने को कहा गया। हालांकि जेल में बाहरी लोगों का आवागमन न होने के कारण संक्रमण का ज्यादा खतरा नहीं है। क्योंकि नए कैदियों को शुरू के 14 दिन अलग कमरे में रखा जाता है। इसके बाद उन्हें अन्य कैदियों के संपर्क में लाया जाता है। इसके अलावा बंदियों के खानपान और स्वास्थ्य संबंधी सहूलियतों के बारे में जानकारी ली गई। जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य की जांच नियमानुसार समय पर होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed