फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM shailesh kumar took charge in Bhadohi work done with coordination between public and administration

UP: नए DM ने भदोही में संभाला पदभार, बोले- जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ होगा काम

Thu, 24 Apr 2025 08:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 08:24 PM IST
सार

भदोही में नए डीएम ने कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि सरकार की योजनाओं को निष्पक्ष तरीके से जनता तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन
DM shailesh kumar took charge in Bhadohi work done with coordination between public and administration
नए डीएम शैलेश कुमार ने संभाला कार्यभार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

DM Bhadohi: नवागत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वहीं अलग-अलग विभागों में जाकर निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन




जिला कोषागार पहुंचे जिलाधिकारी ने जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया। इसके बाद पूरे परिसर का भ्रमण किया और अलग-अलग विभागों में जाकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिले और विकास कार्य की परियोजना गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूरा हो। यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि जनता और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर शासन की नीतियों को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि फाइलों व प्रपत्रों का रख-रखाव सुव्यवस्थित करें और समय-सीमा के अंदर जनता को प्रशासन की सेवाओं का लाभ पहुंचाए। मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी बृजेश सिंह, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर शिवप्रकाश यादव, श्याममणि त्रिपाठी, भदोही अरूण गिरि, भानसिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed