{"_id":"6346cebf3c807822520addae","slug":"dm-reprimanded-bhadohi-news-vns67865119","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 में सड़कों की स्वीकृति कराने में अधिशासी अभियंता अख्तर अली अंसारी की ओर से खास रुचि नहीं लिए जाने पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आपकी लापरवाही के कारण जिला सड़कों की स्वीकृति से वंचित रह गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के नामों की सूची तीन दिन के अंदर देने निर्देश दिया।
जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता कार्यक्रम एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा। चेताया कि उचित जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगा। समीक्षा के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका परिसर ज्ञानपुर, एकेडमिक ब्लॉक एवं हॉस्टल कार्य के निर्माण में प्रयुक्त ईंटों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिसर, प्रयागराज से भी स्पष्टीकरण मांगा।
नगर पालिका परिषद भदोही में 100 बेड के बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन ईंटों का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया। इस पर सहायक अभियंता उप्र, राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. मंडल मिर्जापुर को तीन दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया। कृषि उपनिदेशक ने सितंबर की प्रगति विवरण रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अवर अभियंता का अक्तूबर महीने का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया है। पूर्वांचल विकास निधि योजना के 6 माह बीतने पर कुल 15 आवंटित कार्यों की भौतिक प्रगति शून्य है। इस संबंध में बताया गया कि टेंडर में विलंब होने के कारण कार्य समय से प्रारंभ नहीं हो सका है।