फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM reached Tehsil, five personnel found absent

तहसील पहुंचे डीएम, पांच कर्मी अनुपस्थित मिले

Wed, 16 Sep 2020 04:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
DM reached Tehsil, five personnel found absent
ज्ञानपुर। शासन के निर्देश और अफसरों के निरीक्षण के बाद भी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लेटलतीफी थम नहीं रही है। बुधवार को डीएम ने ज्ञानपुर तहसील का निरीक्षण किया तो महिला समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण तीन माह तक लॉकडाउन रहा। इससे दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति 20 फीसदी तक रखी गई थी। इसके बाद कार्यालयी कामकाज में लापरवाही शुरू हो गई। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी कर्मचारी पुराने ढर्रे से बाहर नहीं आ पा रहे। इसको लेकर मुख्य सचिव ने अफसरों को निरीक्षण कर स्थिति सुधारने का निर्देश दिया है। डीएम और सीडीओ गुजरे 10 दिनों में करीब दर्जन भर से अधिक दफ्तरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को हिदायत भी दी कि स्थिति सुधारें, लेकिन उसका असर होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सुबह 10 बजे ज्ञानपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर ऊषा देवी, लालचंद्र राम, अमित जायसवाल, संकल्प मौर्य और विजय शंकर अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। एसडीएम से कहा कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे उपस्थिति पंजिका को देखें। जो भी समय से न आए उसका वेतन रोकने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed