फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM rained on the officers of the postal department, reprimanded

डाक विभाग के अफसरों पर बरसी डीएम, लगाई फटकार

Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM rained on the officers of the postal department, reprimanded
ज्ञानपुर। जिले के सभी थानों-कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनता की शिकायतों का समाधान किया। ऊंज और गोपीगंज थाने में पहुंची जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शिकायतों का निवारण करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया। एक उपभोक्ता का फिक्स पैसा न देने पर ऊंज थाने में डीएम नाराज हो गईं। उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि उपभोक्ता का पैसा तत्काल दिलाएं अन्यथा कार्रवाई होगी। सुबह ऊंज थाने में पहुंचे अधिकारी द्वय ने निर्माण कार्यों को देखा। कार्यदायी संस्था को 31 अक्तूबर तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। थाने में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए कहा। एक फरियादी ने शिकायत किया कि पोस्ट आफिस में फिक्स डिपोजिट का समय पूर्ण होने पर बार-बार पोस्ट आफिस का चक्कर लगाने के लिए कहा जा रहा है।एसपी रामबदन सिंह ने थानेदार को कहा कि फरियादी के साथ पूरी संवेदनशीलता और उचित व्यवहार के साथ पेश आएं। गोपीगंज कोतवाली में दोनो अधिकारियों ने समस्या सुनी। औराई कोतवाली में कुल 17 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक का निस्तारण हो सका। गोपीगंज कोतवाली में 25 में तीन, दुर्गागंज में चार में एक, ज्ञानपुर कोतवाली में 10 में दो शिकायतें निस्तारित हो सके। अधिकतर थानों और कोतवाली में गिने-चुने प्रार्थना पत्र ही निस्तारित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed