{"_id":"6a6bb4bfb0b494e4f30ed2e7","slug":"dm-issues-warning-to-all-bdos-at-udyog-bandhu-meeting-bhadohi-news-c-191-1-gyn1002-146576-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने सभी बीडीओ को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने सभी बीडीओ को दी चेतावनी
विज्ञापन
जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
जिलाधिकारी ने खाद्य एवं रसद, विद्युत, प्रदूषण नियंत्रण, व्यापार कर समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने रजपुरा चौराहा और लिप्पन चौराहे पर जाम की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा के दौरान ब्लॉकों में लंबित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी छह बीडीओ को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।