फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM inspected the under-construction railway over bridge

डीएम ने किया निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण

Tue, 21 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the under-construction railway over bridge
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार की शाम नगर में निर्माणाधीन गजिया रेलवे ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात के लिए संतोश जताया कि पहले के मुकाबले काम में तेजी आई है लेकिन यह भी कहा कि 24 घंटे में 18 घंटे काम किया जाए। तब जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा हो पाएगा। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद सेतु निगम के सहायक अभियंता एसएन यादव से कहा कि आरओबी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता सूची में है। इसलिए निर्माण में देरी पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम के आने की जानकारी किसी को नहीं थी। वे सायं 6 बजे मौके पर पहुंची। ब्रिज निर्माण कार्य देखने के बाद उन्होंने माना कि जुलाई से पहले जहां निर्माण कार्य की गति काफी धीमी थी वहीं अब निर्माण कार्य तो सही दिशा में जा रहा है लेकिन गति और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। मौके पर मिले सेतु निगम के सहायक अभियंता से पूछा कि कितने मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। इस पर डीएम ने कहा कि प्रतिदिन 18 घंटे काम कराएं साथ ही अधिक से अधिक मजदूर लगाकर समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि निर्माण की समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर से 31 दिसंबर कर दी गई है। लेकिन इसमे लापरवाही नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह ब्रिज मुख्यमंत्री के वाच लिस्ट मे है। और वे हर हाल में इस ब्रिज से जनवरी तक आवागमन देखना चाहते हैं। निरीक्षण के दौरान पीडब्लूडी के एक्सईएन एसबी राव और सीडीओ भानु प्रताप सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed