फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM got angry when the cases were not resolved only one revenue case was resolved teams were formed

Bhadohi: मामलों का निस्तारण न होने पर भड़के डीएम, राजस्व का मात्र एक मामला निस्तारित, गठित की गई टीमें

Sat, 09 Nov 2024 11:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 11:54 PM IST
सार

समाधान दिवस पर जब जिलाधिकारी पहुंचे तो खलबली मच गई। खुद जनसुनवाई की और संवाद करके हाल जाना। मामलों के निस्तारण पर निराशा जताई और फटकार लगाई। इसके साथ ही चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं पर ये हाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
DM got angry when the cases were not resolved only one revenue case was resolved teams were formed
जनसमस्या सुनते जिलाधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्थान: दुर्गागंज थाना। मौका था समाधान दिवस का। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी विशाल सिंह पहुंचे तो थाना प्रभारी एवं राजस्वकर्मियों में खलबली मच गई। करीब एक घंटे तक रूककर डीएम ने जन शिकायतें सुनी। एक-एक फरियादियों से संवाद किया। कुछ पुराने मामले लंबित होने पर वह भड़क गए। राजस्वकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन में लंबित मामले निस्तारित करने का निर्देश दिया। नौ थानों में आए 102 प्रार्थना पत्रों में मात्र छह का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस एवं समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ महिलाओं ने भूमिधरी पर अतिक्रमण की शिकायत की। राजस्वकर्मी से डीएम ने बात किया तो वह शांत रहा। जिस पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करें। दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करें।
विज्ञापन




आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बना कर उनके हस्ताक्षर कराएं। यहां आए कुल 10 प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण हुआ। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार द्विवेदी, रामचंद्र सरोज, अरविंद कुमार, लेखपाल विमलेश मौर्य आदि रहे। सुरियावा में समाधान दिवस पर कुल 13 मामले आए, जो सभी राजस्व के रहे। एक का निस्तारण किया गया। इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामनिवास सिंह उपस्थित रहे। इसी तरह ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, औराई, गोपीगंज, कोइरौना और ऊंज में अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार आदि ने शिकायतें सुनी। सभी थानों में कुल 102 प्रार्थना पत्र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 97 मामले राजस्व और पांच पुलिस के रहे। राजस्व का एक मात्र एवं पुलिस के सभी मामलों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed