फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DJs playing till midnight are making people sick

आधी रात तक बजते डीजे लोगों को बना रहे बीमार

Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DJs playing till midnight are making people sick
शादी-विवाह और खुशी के माहौल में डीजे बजना आम हो चुका है। इसकी कानफाड़ू आवाज आपको बीमार बना रही है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। सामान्य से 10 गुना अधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने के कारण डीजे की आवाज कई बीमारियों को आमंत्रण दे सकती है। प्रशासनिक दिशा-निर्देश भी डीजे संचालकों पर बेअसर है। आलम यह है कि आधी रात तक कई जगह डीजे बजता रहता है। इससे लोगों की नींद भी प्रभावित होती है। दिल के रोगियों की तो धड़कन भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में चिन्हित स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण का स्तर सामान्य से अधिक है। ट्रैफिक, दुकानों में लगे साउंड आदि के कारण ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, चौरी सहित अन्य क्षेत्रों में दोपहर 12 से तीन और शाम पांच से छह बजे तक सामान्य 55 डेसिबल से अधिक करीब 85 डेंसिबल तक ध्वनि प्रदूषण का स्तर रहता है। वहीं डीजे का डेसिबल 500 से अधिक होता है। डीजे के समीप 15 से 20 मिनट और 100 डेसिबल ध्वनि के समीप डेढ़ घंटे से अधिक समय रहने पर कान की आवाज प्रभावित होने के साथ कई बीमारी भी हो सकती है। सीएचसी अधीक्षक सुरियावां डॉ. आरबी पाठक ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण का सामान्य स्तर 55 डेसिबल के आसपास माना जाता है जबकि डीजे का 500 से अधिक रहता है। ध्वनि प्रदूषण से लोगों में तनाव, तेज सिरदर्द, मांसपेशियों में जकड़न और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं बढ़ रही है। शोर-शराबे में अधिक देर तक रहने से बचना बेहद जरूरी है। उनकी मानें तो तीव्र ध्वनि की वजह से प्रजनन क्षमता घट जाती है।
विज्ञापन

खून में शर्करा बढ़ने लगती है, हृदय की धड़कन तेज हो जाती है, कार्यक्षमता घटती है और एकाग्रता नष्ट हो जाती है। युवा पीढ़ी में बौनापन, आंखों में जल्द चश्मा तथा एकाग्रता की कमी इसकी प्रमुख वजह है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में डीजे पर पूरी तरह रोक थी। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में रात 10 बजे तक डीजे बजाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अनुमति जरूरी है। बिना अनुमति के संचालन होगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed