फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DJ became the reason for the fight in Holi riots, police action

होली के हुड़दंग में डीजे बना मारपीट का कारण,पुलिस की कार्रवाई

Sat, 19 Mar 2022 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
DJ became the reason for the fight in Holi riots, police action
होली के हुड़दंग में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट में चार घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सभी स्थानों पर डीजे पर बजने वाले अश्लील गाने विवाद का कारण बने।
विज्ञापन

औराई के तारापुर निवासी शंकर गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को सायं पांच बजे होली पर डीजे जुलूस निकाला गया। डीजे बजाने के लिए कुछ लोगों ने मना किया। विरोध करने पर हुड़दंगियों ने दशरथ, शंकर गौतम को मारपीट घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जंगीगंज चौकी के बलीपुर निवासी घायल सीता देवी, चंदादेवी, पिनु ने तहरीर कहा है कि डीजे जुलूस निकाल कर एक पक्ष अश्लीलता कर रहे थे जिसका विरोध करने पर मारपीट की। दोनों स्थानों पर मारपीट में दशरथ (30), शंकर गौतम (40) निवासी तारापुर औराई जबकि सीता देवी (45), चंदादेवी (22), पिनु (20) निवासी बलीपुर-जंगीगंज घायल हो गईं। दोनों में थाना-चौकी पर पीड़ितों की फरियाद पुलिस ने सुनकर कार्रवाई की। उप निरीक्षक मोहम्मद अकरम खां ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष से तीन-तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed