फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Diwali will be illuminated with lamps made by the women of the group

Bhadohi News: समूह की महिलाओं के बनाए दीये से रोशन होगी दिवाली

Sat, 18 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be illuminated with lamps made by the women of the group
ज्ञानपुर के स्वदेशी मेले में दीयली बेचती समूह की महिला। संवाद
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर समूह की महिलाएं लगातार प्रगति कर रही हैं। धूपबत्ती, अगरबत्ती, तिरंगा और मास्क के बाद अब दीपावली पर्व पर मिट्टी और गोबर के दीये तैयार कर रही हैं। 50 समूहों की महिलाओं ने पांच लाख दीये तैयार कर बाजार में लगा दिया है। स्वदेशी मेले में भी इनके दीये की मांग हो रही है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से भी महिलाओं का जीवन बेहतर किया जा रहा है। इससे जुड़कर महिलाएं छोटी-छोटी बचत के माध्यम से रोजगार सृजन कर स्वावलंबी बन रही हैं। शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के साथ बैंकों से ऋण लेकर फिनायल, दोना-पत्तल, झाड़ू निर्माण सहित कई लघु उद्यम स्थापित कर चुकी हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान समूह की महिलाओं ने जहां दो लाख से अधिक तिरंगा तैयार किया, वहीं दीपावली के लिए पांच लाख दीये तैयार किए हैं। छह ब्लॉकों में 50 समूह की महिलाएं इसमें लगी हैं। ज्ञानपुर के चित्रांगन लॉन में चल रहे स्वदेशी मेले में भी भोलानाथ, तुलसी, लक्ष्मी समूह की संगीता, पुष्पा देवी समेत करीब छह महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए हैं। एनआरएलएम के डीपीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 50 समूहों की महिलाओं ने गोबर और मिट़्टी के करीब पांच लाख डिजाइनर दीये तैयार किए हैं। ग्रामीण बाजारों में उनके दीये खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed