Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divisional poly clinic will be named after martyr Sheetal Pal

Bhadohi News: शहीद शीतल पाल के नाम होगा मंडलीय पाॅली क्लीनिक

Tue, 10 Sep 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Divisional poly clinic will be named after martyr Sheetal Pal
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद शीतल पाल की जयंती जिले में सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। भाजपा, सपा समेत विभिन्न संगठनों ने समारेाह आयोजित कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सभी ने पुराने कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित उनके प्रतिमा पर पुप्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के नथईपुर रोड स्थित अर्पित लॉन में शहीद शीतल पाल की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे समेत अन्य पदाधिकारियों ने नमन किया। विधायक ने कहा कि शहीद शीतल पाल जिले के गौरव थे, उनकी शहादत को भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने मंडलीय पाली क्लीनिक का नाम शहीद शीतल पाल रखने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने पाली में विधायक निधि से शहीद शीतल पाल तोरणद्वार बनाने की घोषणा की। भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी पाल, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, भाजपा नेता आनंद मिश्रा ने भी बलिदानी की गाथा पर प्रकाश डाला। इसके बाद गाजे-बाजे संग सभी शीतल पाल की प्रतिमा पर आकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिपं सदस्य राजेंद्र बघेल, रविंद्र पाल, आशीष पाल, राज नारायण पाल, आलोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सपा की ओर से समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि शहीद शीतल पाल ने कहा कि शहीदों की शहादत से आज हम खुले में सांस ले रहे हैं। 1857 की क्रांति में भदोही की धरती का अहम योगदान रहा है। अध्यक्षता सेवालाल पाल और संचालन रामयज्ञ पाल किया। इस मौके पर बच्चन पाल, गुलाब पाल, सोहन पाल, राघोराम पाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ह्रदय नारायण आदि रहे। युवा पाल संगठन की तरफ से शहीद शीतल पाल की जयंती मनाई गई।

जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय बिंद, सुरेश बिंद, सुनील पाल, सुमित, मदन, प्रकाश, सतीश, मंकी यादव आदि रहे। 1857 की स्वतंत्रता क्रांति में अहम योगदान देने वाले शहीद शीतल पाल की जयंती सोमवार को जय बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से मनाई गई। इस मौके पर राकेश देववंशी, विशाल सिंह, बच्चा पेंटर, राजेंद्र सरोज, संतोष गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed