{"_id":"58c1adf44f1c1bda32dc46b1","slug":"districts-of-three-zones-and-nine-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जोन और नौ सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जोन और नौ सेक्टर में बंटा जिला
bhadohi hindi news
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
होली के लिए सजा बाजार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान खत्म होने के बाद पुलिस और प्रशासन होली का पर्व संपन्न कराने में जुट गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। तीनों सीओ और सभी थानाध्यक्षों संग पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, पुलिस के जवान भी जगह-जगह तैनात होंगे। भदोही, घोसिया और माधोसिंह अति संवेदनशील इलाके घोषित हुए हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
होली का पर्व काफी काफी संवेदनशील माना जाता है। जगह- जगह स्थापित होलिकाओं में कभी-कभार कुछ अराजक तत्व समय से पहले ही आग लगा देते हैं। जिसके चलते माहौल खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। होलिका दहन के अगले दिन रंग खेलने के दौरान भी मादक पदार्थों का सेवन करने के बाद भी आपसी विवाद की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पुलिस के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो घोसिया, मोढ़ के लांगनवारी, चौरी के रोटहां इलाके में गत वर्ष हुए विवाद को देखते हुए इस साल सुरक्षा कड़ी की गई है। जिले भर में 1078 पंजीकृत होलिकाएं स्थापित होंगी। नए स्थान पर होलिका जलाने के लिए मंजूरी नहीं दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने कहा कि होली पर सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। तीनों क्षेत्राधिकारी, नौ थानाध्यक्षों के अलावा चौकी इंचार्ज, होमगार्ड, पीएसी की ड्यूटी लगाई है। भदोही, माधोसिंह और घोसिया इलाका अति संवेदनशील होने से यहां पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।
। ईश्वर की कृपा से प्रह्लाद तो बच गया, लेकिन होलिका जलकर मर गई। उसी के बाद से होली का पर्व मनाया जाता है।