{"_id":"58caebe24f1c1b992132a608","slug":"district-magistrate-on-strike-for-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे जिले के डाककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे जिले के डाककर्मी
bhadohi hindi news
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने संगठन की 12 सूत्री मांगों लेकर बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंदोलित कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आवाज बुलंद की। संकल्प लिया कि जब तक विभाग की ओर से कर्मियों की मांग को पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे उन्हें कितना भी नुकसान क्यों न उठाना पड़े। डाक कर्मियों के हड़ताल से बृहस्पतिवार को जिले के मुख्य समेत 16 उप डाकघर एवं बड़ी संख्या में गांव के पोस्ट आफिसों में काम ठप रहा।
वेतन विसंगति, भत्ता, पेंशन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को विभाग में पहुंचते ही कर्मी हड़ताल पर चले गए। साथ ही पूरे स्टॉफ को काम करने से रोक दिया। इसके अलावा उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। हड़ताल के चलते भदोही, ज्ञानपुर और गोपीगंज समेत अन्य डाक घरों में बृहस्पतिवार को काउंटर पर काम पूरी तरह से ठप रहा। इसके अलावा जिले के किसी भी डाक घर से डाक का वितरण भी नहीं किया गया। सभी पोस्टमैन, डाक सहायक और कार्यालय कर्मी आंदोलन रत रहे। इससे डाक घरों में किसी काम के लिए पहुंचने वालों को डाक घरों से बैरंग लौटना पड़ा। ऐसे लोग कर्मियों से यह पूछते रहे कि हड़ताल कब खत्म होगी। गोपीगंज में डाक घर में प्रदर्शन करने वालों में जगदीश तिवारी, महेश प्रसाद, रमाकांत सिंह, संजय यादव, राजितराम, साधुराम, प्रमोद कुमार, रामराज, अरविंद कुमार आदि रहे।