फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District hospital's electricity went out amid storm and rain, patients treated in mobile light

Bhadohi News: आंधी-बारिश के बीच गुल हुई जिला अस्पताल की बिजली, मोबाइल की रोशनी में मरीज का इलाज

Thu, 14 May 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
District hospital's electricity went out amid storm and rain, patients treated in mobile light
जिला अस्पताल नए भवन ​स्थित हड्डी वार्ड में मोबाइल की रोशनी में रिपोर्ट देखते हड्डी रोग ​विशेषज्
आंधी-बारिश से बुधवार की शाम जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। आधे घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रही। हड्डी वार्ड में चिकित्सकों ने मोबाइल की रोशनी में लोगों की जांच की। हालांकि इमरजेंस वार्ड में इनवर्टर का बैकअप मिलने से सुविधा रही।
विज्ञापन

आर्थों सर्जन डॉक्टर संतोष चौधरी वार्ड में राउंड कर रहे थे। बिजली कटने से मोबाइल की रोशनी में मरीजों की जांच की और रिपोर्ट चेक की। शहर के वार्ड संख्या 19 निवासी विक्रांत सिंह हैप्पी ने अस्पताल में बिजली कटौती के दौरान वीडियो बनाया। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने के कारण अंधेरा होने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। सुरक्षाकर्मी नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन


अस्पताल में हर महीने हजारों रुपये का डीजल खर्च दिखाया जाता है। कुछ महीने पहले अस्पताल भवन पर सोलर प्लांट लगाया गया। इसके बावजूद अंधेेरे में मरीज रहने के लिए विवश हैं। बिजली कटौती से परिसर अंधेरे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने कहा कि आंधी के बीच कुछ समय के लिए बिजली कटी होगी। इमरजेंसी सेवा के लिए जनरेटर व इनवर्टर अस्पताल में मौजूद है। सुरक्षाकर्मी दोनों परिसर में 24 घंटे चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहते हैं।


इससे पहले जुलाई 2025 में बलिया के जिला अस्पताल और सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जहां जेनरेटर खराब होने के कारण मरीजों को टॉर्च/मोबाइल की रोशनी में इलाज कराने को मजबूर होना पड़ा और ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से बुजुर्ग महिला की जान पर बन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed