फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District hospital premises will be illuminated with milky light

Bhadohi News: दूधिया रोशनी से रोशन होगा जिला चिकित्सालय परिसर

Sat, 13 Apr 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
District hospital premises will be illuminated with milky light
ज्ञानपुर। दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाला जिला चिकित्सालय का पूरा परिसर अब दूधिया रोशनी जगमगाएगा। परिसर में 24 लाइटें लगाई जाएंगी। इससे इमरजेंसी, सीएमएस कार्यालय समेत अन्य वार्ड में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। इसके लिए बिजली के पांच पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में रोजाना 800-900 मरीजों की ओपीडी होती है। इन्हें चिकित्सक जांचकर दवा उपलब्ध कराते हैं। दिन में तो दिक्कत नहीं होती, लेकिन इमरजेंसी में आने वाले मरीज और प्रसव कक्ष में आने वाली महिलाओं और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है। जिला अस्पताल के मुख्य गेट और इमरजेंसी के अलावा अन्य स्थानों पर प्रकाश की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


अमूमन चिकित्सालय में बिजली व्यवस्था गड़बड रहती है। इसे दूर करने के लिए पांच बिजली के पैनल अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। बिजली शार्ट करने पर पैनल से बिजली कट जाएगी, जिससे अस्पताल के उपकरण सुरक्षित होंगे। उपकरण चलते ही पुराने केबल लोड़ नहीं ले पाते। पुराने केबल होने के कारण कई उपकरणों के चलने में दिक्कत होती थी। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय में संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। पुराने बिजली के केबल कई जगह से टूट चुके हैं। इन्हें बदला जा रहा है। इसके बाद पूरे परिसर में करीब 24 से अधिक लाइटें लगाई जाएंगी। इससे परिसर में रात के समय अंधेरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed