फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District Hospital: Patients are facing problems due to lack of digital X-ray facility.

जिला अस्पताल : डिजिटल एक्स-रे की सुविधा न होने से मरीजों को हो रही परेशानी

Sat, 26 Oct 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Patients are facing problems due to lack of digital X-ray facility.
ज्ञानपुर। दो से ढाई लाख मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा नहीं होने से हड्डी के मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। डिजिटल एक्सरे के लिए हर दिन कम से कम 20 से 25 मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल में मैनुअल एक्स-रे होता है, लेकिन उसमें स्पष्टता का अभाव होता है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में हर दिन 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। यह जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां दो से ढाई लाख लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का जिम्मा है। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा नहीं है। मैनुअल एक्स-रे की सुविधा तो है, लेकिन हड्डी समेत अन्य मामलों में चिकित्सक डिजिटल एक्स-रे कराने को कहते हैं। अस्पताल में हड्डी के चार डाॅक्टर हैं। यहां हर दिन 100 मरीज हड्डी के हैं। इससे कई मरीज ऐसे हैं। जिन्हें डिजिटल एक्स-रे की जरूरत होती है। हर दिन इस तरह के 20 से 25 मरीज होते हैं, लेकिन अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की व्यवस्था न होने से उन्हें निजी सेंटर पर भेजा जाता है। जहां उन्हें एक एक्स रे 300 रुपये से अधिक का भुगतान करना होता है।
विज्ञापन


------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


100 बेड हाॅस्पिटल में दो महीने से डिजिटल एक्स-रे खराब

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे न होने के कारण मरीजों को 100 बेड हाॅिस्पटल में लगे डिजिटल एक्स-रे कराने भेजा जाता था, लेकिन विडंबना है कि वहां की मशीन भी दो महीने से खराब हैं। ऐसे में निजी सेंटरों पर मरीजों का एक्स-रे कराने के अलावा तीमारदारों के पास कोई चारा नहीं होता।

----------------

वर्जन:

अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे नहीं बल्कि मैनुवल एक्स-रे की व्यवस्था है। इसका लाभ मरीजों को मिलता है, लेकिन डिजिटल एक्सरे के लिए अब सोचा जाएगा।

-डॉ. राजेंद्र कुमार, सीएमएस जिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed