फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District gets 87 new teachers, education will be better

Bhadohi News: जिले को मिले 87 नए शिक्षक, पढ़ाई होगी बेहतर

Fri, 28 Jun 2024 03:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
District gets 87 new teachers, education will be better
ज्ञानपुर। 12 हजार 460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत परिषदीय स्कूलों में चयनित 87 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह की देखरेख में 84 शिक्षिकाओं और तीन दिव्यांग शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया गया। सूबे में 12 हजार 460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जनवरी में संपन्न हो गई थी। काउंसिलिंग के दौरान जिले में 148 अभ्यर्थियों को चयनित कर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें स्कूल आवंटित करने पर रोक लगा दी गई थी। सर्वोच्च न्यायालय के पुन: आए आदेश के बाद विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। गुरुवार को पहले दिन 84 महिला और तीन दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन किया गया। अपर उप जिलाधिकारी विकास कुमार यादव और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के निर्देशन में ऑनलाइन स्कूल आवंटन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। बीएसए ने बताया कि 28 जून को भी शेष शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed