फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District Bar handed over a check of 51 thousand to the DM

डिस्ट्रिक्ट बार ने डीएम को सौंपा 51 हजार का चेक

Thu, 03 Nov 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
District Bar handed over a check of 51 thousand to the DM
औराई अग्निकांड पीड़ितों के लिए डीएम गौरांग राठी को चेक देते डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष सूर्य दत्त ? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार को औराई अग्निकांड पीड़ितों की सहायता के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी को 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने अग्निकांड के पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर की। इसके अलावा जिलाधिकारी को अधिवक्ताओं और बार से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि बीते शारदीय नवरात्र के सप्तमी को नरथुआ-औराई में एक तालाब के किनारे सजे दुर्गा पूजा पंडाल में हुई अग्निकांड की घटना हृदय विदारक थी। जिला प्रशासन ने त्वरित बचाव कार्य शुरू कराकर जो जिम्मेदारी निभाई उसका आंकलन कर पाना मुश्किल ही रहेगा। उन्होंने किशोर न्यायालय कलेक्ट्रेट शिफ्ट करने, अधिवक्ता परिसर के ऊपर से गए 11000 बोल्ट के तार पर इन्फ्यूलेटेड वायर चढ़ाने सहित अधिवक्ता परिसर में पेयजल व शौचालय की सुविधा किये जाने की मांग भी की। जिस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला पंचायत अनिरूद्ध त्रिपाठी, एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित स्वामीनाथ मिश्रा, हंसाराम शुक्ला, नंदलाल शुक्ला, तेजबहादुर यादव, अशोक मिश्रा, वरुण दुबे और फैयाज अहमद समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed