फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Diseases will be away from regular exercise

नियमित व्यायाम से व्याधियां होंगी दूर

Mon, 02 Mar 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Diseases will be away from regular exercise
चौरी। पतंजलि योग समिति की ओर से रामनरेश सिंह महिला महाविद्यालय परसोत्तपुर में सोमवार को सात दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे साधकों ने योग की विभिन्न बारीकियों से अवगत हुए।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने ने कहा कि विटामिन डी और फास्फोरस की कमी के कारण हड्डी कमजोर हो रही है। खाना-पान के साथ ही नियमित योग से ऐसी तमाम व्याधियां दूर हो जाएगी। अश्वगंधा, गिलोय, हल्दी आदि औषधियां लेने से कमर दर्द, घुटनों का दर्द ,सर्वाइकल सहित अन्य समस्याएं ठीक हो जाएगी। उन्होंने बताया कि भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, मंडूकासन, शशक आसन के साथ-साथ हल्दी ,मुलेठी, पीपर, गिलोय, सोठ आदि का मिश्रण करके सुबह-शाम लेने, काढ़ा पीने से अस्थमा, दमा और श्वांस की बीमारी नियंत्रित हो जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय दुबे, दयाशंकर पाल ने दीप जलाकर किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह ने किया । इस मौके पर स्वरुप दुबे, राजीव पाल, सत्य प्रकाश दुबे, कन्हैया शर्मा, नवनीत पाल, अंकित गुप्ता, सिंटू तिवारी, श्यामजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed