फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Discussed the social, economic, and political status of the OBC category.

Bhadohi News: ओबीसी वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की

Fri, 30 Oct 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Discussed the social, economic, and political status of the OBC category.
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रतिनिधित्व और आरक्षण की स्थिति का आकलन करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायतों में ओबीसी वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कंडारकर और मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, पंचायतों में ओबीसी के वर्तमान प्रतिनिधित्व तथा उपलब्ध अभिलेखों से संबंधित जानकारी आयोग के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी चुनाव में आरक्षण व्यवस्था और नियमानुसार आरक्षण लागू करने से जुड़े पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दाैरान आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, एसपी सिंह और ओएसडी डॉ. मो. असलम अंसारी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय प्रकाश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वर्तिका त्रिपाठी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed