फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Disclosure of two lakh rupees, two arrested

दो लाख की उचक्कागिरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Disclosure of two lakh rupees, two arrested
जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भदोही नगर के स्टेशन रोड स्थित डाकघर में चार दिन पूर्व पेट्रोल पंप प्रबंधक से दो लाख रुपये की उचक्कागिरी के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना में शामिल दो लोगों को नकदी, चोरी की बाइक संग गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पत्रकारों से बात करते हुए इस मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को चौरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक आनंद मोहन उपाध्याय ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह पीएनबी से दो लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे। कुछ काम के लिए डाक घर में गए, लेकिन जब बाहर निकले तो उनका बैग गायब था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार को देर रात रेवड़ा फाटक से धीरज कुमार यादव और अमित कुमार यादव निवासी दुर्गा मंदिर रौतारा, थाना रौतारा तहसील- कोड़ा जिला कटिहार (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12 हजार नकद, चोरी की पल्सर बाइक, दो फर्जी आधार कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल, बाइक की डिक्की तोड़ने का औजार बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी नेपाल में गिरफ्तार हो चुका है। दोनों के खिलाफ बिहार में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में धीरज ने बताया कि कटिहार में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में ड्यूटी मानकर यही काम करते हैं। बैंकों के आस-पास घूमकर, बैंक के अंदर कैश की निकासी की रेकी करते हैं। बाइक और झोले में कैैश लेकर जाने वालों को निशाना बनाते हैं। 20 दिसंबर को भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed