Bhadohi News: सीतामढ़ी में राष्ट्रीय रामायण मेले की शुरूआत, वैदिक मंत्रोचार के बीच नौ दिवसीय आयोजन होगा खास
सीतामढ़ी में राष्ट्रीय रामायण मेला की शुरूआत की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। जानकारी के अनुसार ये मेला लवकुश कुमारों के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मेले की शुरूआत से पहले मां गंगा की विधिवत अराधना की गई।
विस्तार
भगवान श्रीराम व जगत जननी माता सीता के सुपुत्रों लवकुश कुमारों के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ हुआ। नवमी मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और डीघ ब्लाक के त्रिस्तरीय पंचायत समिति प्रमुख मनोज मिश्रा ने मां गंगा की विधिवत अराधना व पूजन कर की।
मुख्य मेला लवकुश कुमारों का जन्म आषाढ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 4 जुलाई को होगा। गंगा पूजन आचार्य पं.बलस्टर शुक्ल ने वैदिक विधि विधान पूर्वक कराया। दोनों मुख्य अतिथियों ने लवकुश इंटर कालेज परिसर में बने कथा स्थल में बने व्यासपीठ का पूजन किया। इसके पश्चात मानस प्रवीण मनोज चतुर्वेदी ने श्रीराम कथा का शुभारंभ किया।
संचालक मानस प्रवीण मनोज चतुर्वेदी शास्त्री ने सीतामढ़ी के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि मां सीता के द्वितीय निर्वासन की आश्रय स्थली महर्षि वाल्मीकि आश्रम में बीता था। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जो लवकुश कुमारों का जन्म हुआ था।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गंगा स्नान दान दर्शन पूजन के साथ विशाल धार्मिक मेला का आयोजन होता है जिसमे लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। मौके पर अध्यक्ष मुन्नालाल पांडेय, रामकैलाश तिवारी, दिनेश सिंह, धमेंद्र सिंह, आनंद मिश्र, माताचरन तिवारी, महेश मिश्र, ज्ञानी मिश्र,राजेश चौबे, रामकृष्ण मिश्र आदि रहे। इसी तरह मौनी बाबा आश्रम में श्री राम कथा का शुभारंभ वैदिक विधि विधान से हुआ।
मेला क्षेत्र में दिखी गंदगी तो होगी कार्रवाई: सीडीओ
नौ दिवसीय लवकुश जन्मोत्सव नवमी मेले की व्यवस्था का जायजा लेने मुख्य विकास अधिकारी बालमुकुंद शुक्ला बृहस्पतिवार को मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई पर जोर देते हुए दुकानदारों को निर्देश दिया कि पॉलीथीन का उपयोग न करें।
कहा कि अधिक से अधिक कागज, पत्तल दोना का उपयोग करें। साफ-सफाई में लापरवाही दिखी तो जुर्माना की कारवाई होगी। सीडीओ ने गंगा स्नानार्थियों से गंगा की साफ सफाई रखने को कहा। उन्होंने मातहतों को गंगा तट की साफ सफाई का निर्देश दिया।
उसके बाद महर्षि वाल्मीकि आश्रम, श्री सीता समाहित स्थल मंदिर, मौनी बाबा आश्रम आदि का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को साफ सफाई रखने, पॉलीथीन का प्रयोग न करने का निर्देश दिया। मौके पर ग्राम सचिव संजय सिंह चौहान, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह आदि रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.