फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Disagree with controversial posters

विवादित पोस्टरों से मची खलबली

Tue, 19 Dec 2017 01:07 AM IST
भदोही अमर उजाला ब्यूरो
भदोही अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Disagree with controversial posters
बाउंड्री पर चिपकाया पोस्टर।
सोमवार की सुबह जिले से जुड़े भाजपा के तीन बड़े नेताओं के खिलाफ शहर में कई जगहों पर लगे विवादित पोस्टर लगे मिले। इन पोस्टरों ने पार्टी में खलबली मचा दी। भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के खिलाफ लगाए गए इन पोस्टरों में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। कुछ स्थानों पर पुलिस ने तो कई जगहों पर चिपकाए गए पोस्टरों को भाजपा समर्थकों ने हटाया। सुबह टहलने वाले लोग जब ज्ञानपुर के केएनपीजी, वीएनजीआईसी के समीप से गुजरे तो उनकी नजर एक पोस्टर पर पड़ी। जिस पर औराई से भाजपा के विधायक दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक और जिलामंत्री राजेंद्र दूबे के खिलाफ अपमानजनक शब्द का प्रयोग करते हुए भूमाफियाओं, अपराधियों को संरक्षण देने वाला बताया गया। इस पोस्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ज्ञानपुर के अलावा गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, भदोही समेत जिले के अन्य हिस्सों में चिपकाए गए पोस्टरों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से लेकर आम जन में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पोस्टर देखकर कोई इसे अंतर्कलह का परिणाम बता रहा था, तो कुछ ने नेताओं को परेशान करने वाला बताया। जैसे-जैसे नेताओं के करीबियों को खबर लगी, तो उन लोगों ने पोस्टरों को उखाड़ा। इसी तरह ज्ञानपुर नगर में कोतवाली प्रभारी ने भ्रमण कर पोस्टरों को हटवाया। जिला महामंत्री राजेंद्र दूबे ने इसे ओछी मानसिकता का काम बताया। कहा कि कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed