फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Disabled toilets will be built in 102 council schools

Bhadohi News: 102 परिषदीय स्कूलों में बनेंगे दिव्यांग शौचालय

Fri, 03 Mar 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Disabled toilets will be built in 102 council schools
ज्ञानपुर। जिले के 102 परिषदीय विद्यालयों में करीब 96 लाख की लागत से दिव्यांग शौचालय बनेंगे। ये ऐसे स्कूल हैं, जिनमें पांच या इससे अधिक दिव्यांग बच्चे पढ़ रहे हैं। पंचायत निधि से इसका निर्माण होगा। एक दिव्यांग शौचालय की लागत करीब 95 हजार होगी। जिले में कुल 892 प्राथमिक, पूर्व मध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें करीब दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय तो बने हैं, लेकिन दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से नहीं बना है। इससे उन्हें शौचालय के समय काफी दिक्कत होती है। 892 में करीब 200 ऐसे विद्यालय हैं, जहां पांच या उससे अधिक दिव्यांग बच्चे पढ़ रहे हैं। आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में दिव्यांग शौचालय का निर्माण होगा। पहले चरण में 102 विद्यालय चयनित हो चुके हैं। शुरूआत में सुस्ती रही, लेकिन मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की ओर से हर रोज जूम मीटिंग के माध्यम से बीडीओ और एडीओ को निर्देश दिया जा रहा है। जिसमें करीब 15 से 20 का निर्माण भी शुरू हो गया है। डीसी सिविल शिवम सिंह ने बताया कि पहले चरण में 102 परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण होगा। इसमें 15 से 20 बनने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई तक सभी शौचालय पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed