फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dilapidated building of Semri Primary School collapses; disaster averted.

Bhadohi News: प्राथमिक विद्यालय सेमरी का जर्जर भवन ढहा, हादसा बचा

Thu, 30 Jul 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated building of Semri Primary School collapses; disaster averted.
प्राथमिक विद्यालय सेमरी में विद्यालय खुलने से पूर्व गिरा निष्प्रयोज्य कक्ष। संवाद
मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय परिसर में स्थित जर्जर घोषित भवन भरभरा कर गिर गया। गनीमत थी कि हादसा स्कूल खुलने और बच्चों के पहुंचने से पहले हुआ। इससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेमरी स्थित इस प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष को विभाग की ओर से तीन वर्ष पूर्व ही जर्जर घोषित कर दिया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर तभी से उस कमरे में बच्चों की पढ़ाई बंद करा दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल खुलने का समय था, लेकिन उससे पहले ही पूरा भवन भरभराकर गिर गया।
उस समय न तो शिक्षक पहुंचे थे और न ही छात्र, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मूलचंद ने बताया, स्कूल में वर्तमान में 97 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा पांच शिक्षक और एक शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। भवन को तीन साल पहले ही जर्जर घोषित कर दिया गया था, इसलिए उसमें कक्षाएं नहीं चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed