फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Digh Rajwaha's bridge collapses, danger in movement of vehicles

Bhadohi News: डीघ राजवाहा का पुल धंसा, वाहनों के आने जाने में खतरा

Wed, 02 Aug 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Digh Rajwaha's bridge collapses, danger in movement of vehicles
वहिदानगर। डीघ राजवाहा का खेमापुर पुल धंस जाने से आवागमन की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण शशिकांत पांडेय, रजनीश पांडेय, सुनील पांडेय, रामजी, राकेश कुमार, सत्यम, रवि ने बताया कि डीघ राजवाहा से कई तटवर्ती गांवों के किसान सिंचाई करते हैं। भदोही और प्रयागराज जिले की दूरी कम करने के लिए विभाग ने पुल व पुलिया का निर्माण कराया है। निर्माण के बाद से न छोटी पुलिया का रखरखाव हो सका है न बड़े पुलों को लेकर विभाग कोई ठोस योजना बनाने में सक्रियता दिखा रहा है। राजवाहा के खेमापुर पुल से तटवर्ती गांवों में तैनात शिक्षक, चिकित्सक, स्कूल बस समेत अन्य वाहनों से आवागमन कर गतंव्य तक पहुंचते हैं। एक वर्ष पूर्व से धंस रहे पुल की शिकायत की गई, लेकिन समस्या अभी तक नहीं बदल सकी।

पुल धंसने का परिणाम है कि रोस्टर में छूटने वाला पानी पुल के ऊपर से बहता है और वाहनों के आने जाने में खतरे की स्थिति बनी रहती है। एसडीओ नहर खंड डीघ गुलाब मौर्य ने कहा कि शिकायत मिलने पर तकनीकी टीम के साथ धंसे पुल का निरीक्षण किया गया है। गड्ढों को पटवाकर आवागमन की व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed