फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Difficulties increased due to oxygen crisis in hospitals

अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट से बढ़ी मुश्किल

Mon, 19 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Difficulties increased due to oxygen crisis in hospitals
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की हालत दिन ब दिन बदतर होती जा रही है। सूबे में ही नहीं जिले में भी अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है। जिससे मरीजों की दिन भर सांस फूल रही है। सरकारी आंकड़ों में भले ही दो से तीन दिन में एक संक्रमित की मौत दिखाया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। निजी अस्पतालों में आक्सीजन न होने से हर रोज चार से पांच संक्रमितों की मौत हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर जानलेवा हो चुकी है। संक्रमित को बुखार आने के बाद सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सुविधा के नाम पर भदोही नगर में स्थित महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय संग एक निजी अस्पताल को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए नामित हैं, लेकिन व्यवस्थाएं न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सूची में गुजरे एक सप्ताह में करीब एक हजार संक्रमित मिले और दो की मौत हुई जबकि चौरी, डीघ, सुरियावां, ज्ञानपुर में एक सप्ताह के अंदर करीब 10 से 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक सहायक निर्वाचन अधिकारी भी शामिल है। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि सांस लेने में दिक्कत होने से मौत हुई जबकि स्वास्थ्य विभाग इससे अनभिज्ञता जता रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भदोही के एक बड़े अस्पताल में भर्ती शिक्षक को हैदराबाद इसलिए भेजा गया कि वहां पर आक्सीजन की कमी हो गई। भदोही के एक बड़े अस्पताल के मैनेजर के अनुसार कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। उनके अस्पताल में रविवार और सोमवार को पांच-पांच मरीज ऐसे आए जिन्हें ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में आक्सीजन की सुविधा न होने से उन्हें एडमिट नहीं किया जा सका। जिले के 15 से अधिक बड़े अस्पतालों की यही हालत है जहां आक्सीजन की कमी है। ऑक्सीजन न मिलने से कोरोना संक्रमितों समेत दूसरे मरीज तड़प उठे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि एल-2 अस्पताल में आक्सीजन की व्यवस्था है। संक्रमितों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अभी जिले में मात्र एक निजी अस्पताल को कोविड संक्रमित के इलाज के लिए नामित किया गया है, जहां आक्सीजन की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन की बढ़ी मांग से कालाबाजारी भी बढ़ गई है। 500 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर ढाई से तीन हजार में बिक रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी कालाबाजारी पर रोक नहीं लग पा रही है।

ज्ञानपुर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से कोई घबराए नहीं। संक्रमित व्यक्ति सकारात्मक सोच रखे। होम आइसोलेशन में संक्रमित को जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। कोरोना के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था एवं आवश्यक दवा/इंजेक्शन उपलब्ध है। एल-2 अस्पताल में अभी बेड खाली है, जहां गंभीर रोगियों को भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed