{"_id":"6581dcd63a3c2abef607ff6f","slug":"dibay-election-voting-today-counting-of-votes-tomorrow-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-6856-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबाए चुनाव: आज मतदान, कल होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबाए चुनाव: आज मतदान, कल होगी मतगणना
Tue, 19 Dec 2023 11:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रतिष्ठा परक डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारी मंगलवार को पूरी कर ली गई। बुधवार को अध्यक्ष समेत पांच पदों पर मतदान होगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मध्यस्थता सेंटर में बने दो बूथों पर 1225 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूर्व संध्या पर एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसको लेकर बार हाॅल में काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
डिबाए के वार्षिक चुनाव की तैयारी वैसे तो महीने भर पूर्व से चल रही है। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी होने के बाद अध्यक्ष के लिए दो, महासचिव के लिए चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए दो और आय-व्यय निरीक्षक के लिए दो समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए डिबाए सभागार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदाता बूथों पर अपना मत डालेंगे। अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशियों से मिलते रहे। एल्डर्स कमेटी के सदस्य मोहन लाल मिश्रा और विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान के लिए सभी अधिवक्ता मतदाताओं अपना सीओपी परिचय पत्र साथ लेकर आएं। न लाने पर मतदान से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। बताया कि मतदान को लेकर सुरक्षा आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
परिचय समारोह में रखी अपनी बात
ज्ञानपुर। डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव से पूर्व सोमवार को आयोजित परिचय समारोह में ताल ठोंक रहे प्रत्याशियों ने अधिवक्ता के हित को लेकर अपनी बात कही। डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के परंपरा के अनुसार सरपतहां स्थित अधिवक्ता चेंबर में आयोजित परिचय समारोह में सभी प्रत्याशियों को बोलने का मौका दिया गया। प्रत्याशी अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि के अलावा तरह-तरह के वादे भी किए। अध्यक्ष पद पर सूर्यदत्त पांडेय, मूलचंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर आलोक द्विवेदी, बृजेंद्र सिन्हा, महासचिव पर सुरजीत सिंह, रमाशंकर यादव, आनंद शुक्ला, दीपक पांडेय, कोषाध्यक्ष पर संतोष सिंह बघेल, हरिओम बिंद ने अपनी-अपनी बात रखी। संवाद