{"_id":"0bc4ed1c0ab090a6c458353ec7d0d4e8","slug":"diaios-office-encompass-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों ने दिया धरना
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 15 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय मांगाें का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि अविलंब उनकी मांगाें पर ध्यान नहीं दिया गया तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
संगठन के जिलामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षकों को सिर्फ आश्वासन का लालीपाप दे रही है। मांग पूरा करने के लिए संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगा।
शिक्षकों की 20 सूत्रीय मांगों में तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, सीटी संवर्ग से एलटी संवर्ग में संविलीन प्रोन्नत शिक्षकों को चयन वेतनमान देने, स्नातकोत्तर उपाधि से वंचित एलटी ग्रेड के शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने, वित्तविहीन शिक्षकों को घोषित मानदेय का भुगतान, महिला शिक्षकों को देय चाइल्ड केयर अवकाश और मातृत्व अवकाश को प्रभावी बनाने सहित अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि अविलंब उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आंदोलन कर सरकार की ईंट से ईंट बजाएंगे। धरने में जगदीश नारायण दूबे, वीरेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, शिवशंकर, मनोज कुमार पांडेय, बाल गोविंद, रविशंकर, मणिशंकर, अमलदार सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।