{"_id":"69878e6da06d73b4120b8265","slug":"dg-jail-inspected-the-arrangements-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-138720-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डीजी जेल ने देखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डीजी जेल ने देखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
महानिदेशक कारागार प्रशासन पीसी मीणा ने शनिवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने प्रथम एवं द्वितीय गेट के मध्य मेनवाल एवं बैरकों में लगे कैमरों से कनेक्टेट सीसीटीवी का अवलोकन किया। इसके उपरांत बंदियों की परेड का निरीक्षण कर कारागार में मिलने वाले भोजन, मुलाकात, न्यायालय में पेशी, पीसीओ पर वार्ता, वीसी से पेशी, अपील आदि की गहन जांच की।
महानिदेशक ने बैरकों की तलाशी भी कराई, हालांकि कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। पाकशाला में बनाए गए भोजन को चखकर गुणवत्ता परखी। महिला बंदियों को फल वितरित किया। कारागार में बंदियों की ओर से बनाए गए कालीनों का अवलोकन किया। महिला बंदियों ने डीजी जेल को व्यवस्थाओं से अवगत कराया। सुविधाओं की जानकारी दी।
महानिदेशक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, अधीक्षक जिला कारागार वाराणसी सौरभ श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह जेलर सूबेदार यादव, डा. पृथ्वीराज मौजूद रहे।