फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devotees worshiped on the last Monday of Ashadh

अषाढ़ के अंतिम सोमवार को भक्तों ने की पूजा

Mon, 11 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped on the last Monday of Ashadh
ज्ञानपुर। देवाधिदेव महादेव के प्रिय माह सावन के शुरू होने से पूर्व ही शिवभक्त अपने आराध्य की भक्ति में लीन होने लगे हैं। अषाढ़ के अंतिम सोमवार को जिले के शिवालयों में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर बाबा का जलाभिषेक किया। जिससे शिवालयों में सुबह से ही आस्थावानों की भीड़ रही। मंदिर क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर पर भोर से श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चन कर जलाभिषेक किया। महिलाओं ने सोमवारी व्रत की शुरूआत भी की। गोपीगंज के प्राचीन बाबा बड़े शिव मंदिर, पांडव कालीन तिलंगा स्थित तिलेश्वर नाथ मंदिर, गोपेश्वर नाथ, सिद्धेश्वर नाथ समेत अन्य देवालयों में भोर से ही बाबा की एक झलक पाने के लिए कतार में खड़े दिखे। मान्यता है कि श्रावण माह में पड़ने वाले पांच सोमवार को ज्यादातर लोग व्रत रहते हैं, लेकिन इस बार सावन में चार सोमवार पड़ने के कारण आषाढ़ के चौथे सोमवार को भी श्रद्धालु व्रत रखकर पूजन अर्चन किया। सेमराध स्थित सेमराधनाथ धाम में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। मंदिरों में लगी लंबी कतार में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से नगर और ग्रामीण क्षेत्र गुंजायमान रहा। सुरक्षा के मद्देनजर शिवालयों में सुबह से ही पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed