{"_id":"6589d50178ab18531102dbe4","slug":"devotees-vehicle-overturned-eight-injured-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-7089-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, आठ घायल
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के सहसेपुर गांव के समीप सोमवार को सुबह दर्शनार्थियों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक को ट्रामा सेंटर वाराणसी और सात को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया। सभी घायल औराई के परानापुर के निवासी हैं। वे मिर्जापुर के गड़बड़ा धाम दर्शन करने जा रहे थे।
परानापुर गांव की दलित बस्ती से एक परिवार सोमवार की सुबह मैजिक से मिर्जापुर जिले के गड़बड़ा धाम दर्शन करने के लिए निकला। जैसे ही मैजिक सहसेपुर गांव के सामने औराई-मिर्जापुर मार्ग पर पहुंची, चालक के बगल बैठे एक युवक ने हैंडब्रेक लगा दिया। इससे मैजिक पलट गई और सभी लोग फंस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे औरमैजिक को उठाकर सीधा किया और घायलों को निकाला। सहसेपुर के पूर्व प्रधान अंबुज मिश्रा ने 108 और 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में चार एंबुलेंस, 112 नंबर और कोतवाल मदनलाल पहुंचे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई लाया गया। घायलों में धनंजय (29), रामचंद्र (45), पायल (8), श्रवण कुमार (24), मुकेश कुमार (18), गुलाब (22), गिरजा शंकर (32) और मंजू देवी (45) शामिल रहीं। सभी को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां रामचंद्र की हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर और सात अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया।