{"_id":"65c690cc208efdf0f804c024","slug":"devotees-took-a-dip-in-ganga-on-mauni-amavasyadevotees-took-a-dip-in-ganga-on-mauni-amavasya-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-108634-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मौनी अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मौनी अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौनी अमावस्या के निमित्त जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर शुभ मुहूर्त में शुक्रवार को 50 हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने लगी। स्नान ध्यान कर लोगों ने भगवान शिव व विष्णु की स्तुति की। वहीं गंगा घाट, मंदिर और रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित सार्वजिनक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की पैनी नजर रही। सेमराध नाथ मंदिर, सीतामढ़ी मंदिर पर विशेष पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे।
गंगा में स्नान कर लोगों ने पुण्य अर्जित किया। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी थी। अमावस्या पर रामपुर गंगा घाट, सेमराधनाथ, सीतामढ़ी, बिहरोजपुर, बेसवापुर, रामपुर बेरासपुर, गुलौरी, जहागीराबाद, डेरवा आदि घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। प्रात:काल से ही स्नानार्थी गंगा घाट पर पहुंचने लगे थे। हलांकि इनके सुरक्षा के लिए सभी गंगा घाटों पर पुलिस प्रशासन और गोताखोर तैनात रहे।
सेमराधनाथ में कल्पवासियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने पहुंचे। आचार्य शरद पांडेय ने बताय कि मौनी अमावस्या पर मौन रह कर स्नान करना विशेष फलदायी माना जाता है। स्नान के बाद मां गंगा की स्तुति श्रद्धालुओं ने की। जनपद से प्रयागराज, वाराणसी गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में जनपद से श्रद्धालु स्नान करने गये। जिसके कारण रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। उत्तराखंड, वाराणसी प्रकरण को लेकर जुमा की होने के कारण मस्जिद के पास प्रशासन के जवान तैनात रहे।