{"_id":"64a31cf3fe7cbd4b2108d314","slug":"devotees-line-up-for-darshan-in-guru-darbar-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गुरु दरबार में दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गुरु दरबार में दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार
विज्ञापन
जंगीगंज। गुरु मेरी पूजा, गुरु गोविंद, गुरु मेरा पारब्रह्म, गुरु भगवंत....। कुछ इसी मनोगत भाव से सोमवार को गुरु दरबारों में पहुंचे शिष्यों ने शीश नवाया और मंगल कामनाएं की। गुरुचरणों में शीश झुकाने के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लाइन में लग गई थी। दर्शन पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को जिले के आश्रम व मंदिरों पर गुरुभक्तों ने की काफी भीड़ देखी गई। आश्रम में पहुंचे भक्तों ने दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। जिले में सेमराध आश्रम में ब्रम्हलीन स्वामी रामशंकर और लक्ष्मणपट्टी आश्रम में ब्रम्हलीन लक्ष्मण दास जी महाराज के समाधि स्थल पर दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा।
पावन गंगा तट सेमराध स्थित कल्पबृक्ष बंशीवट आश्रम में ब्राह्मलीन स्वामी रामशंकर दास के शिष्यों ने अपने गुरु की विशेष पूजन आरती की। दिन भर अखण्ड हरिकीर्तन व भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान शिष्यों में गुरु का वंदन किया। आश्रम में स्वामी रामशंकर दास के उत्तराधिकारी स्वामी करुणाशंकर दास जी ने अपने शिष्यों को उपदेश दिए। बताया कि गुरु अपने शिष्य के भीतर असीम संभावनाओं के द्वार खोल देता है। इससे व्यक्ति अपनी सीमाओं को पार कर अनंत ब्रह्मांड का अंग बन जाता है। सभी के जीवन में गुरु अवश्य होना चाहिए। इस मौके डीघ ब्लॉक के त्रिस्तरीय संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्र ने आश्रम स्थल पर चार सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान रामबली सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश पांडेय, महाबीर यादव, हीरामनी यादव, भूवर यादव, प्रशांत कुमार, कल्लन सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य रहे।