फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devotees celebrated Tulsidas's birth anniversary by wreath

माल्यार्पण कर भक्तों ने मनाई तुलसीदास की जयंती

Tue, 28 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees celebrated Tulsidas's birth anniversary by wreath
सीतामढ़ी। लवकुश इंटर कॉलेज सीतामढ़ी में सोमवार को तुलसीदास की जयंती मनाई गई। भक्तों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी कालजयी रचना ‘रामचरित मानस’ की चर्चा की। कहा कि प्रमाण मिलता है कि तुलसीदास गंगा यात्रा के दौरान सीतामढ़ी में वट वृक्ष के नीचे तीन दिन तक प्रवास किए थे।
विज्ञापन

रामधर पांडेय ने कहा कि महाकवि तुलसीदास का जन्म श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को हुआ था। वह प्रभु श्रीराम के परम भक्त थे। उन्होंने कवितावली, दोहावली, हनुमान बाहुक, पार्वती मंगल, रामलला नहछू आदि रचनाएं कीं। मुन्नालाल पांडेय ने कहा कि श्रीरामचरित मानस हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। तुलसीदास का जन्म उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के राजापुर गांव में हुआ था। उनके माता का नाम हुलसी और पिता का नाम आत्माराम दुबे था। तुलसीदास जी माता की मृत्यु हो जाने पर उनके पिता ने उन्हें अशुभ मानकर त्याग दिया था। उनका पालन पोषण दासी ने किया था। हालांकि जब दासी ने भी उनका साथ छोड़ दिया तब उन्हें अपने जीवन में काफी कष्ट उठाने पड़े। विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष के बूते वह अमर हो गए। इस मौके पर चंदन पंडित, श्यामकिशोर, मनोज चौबे, कल्लू गौड़, संतोष तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed