Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
Development derails at Bhadohi station; neither could the platforms be repaired nor was the plastering work done
{"_id":"6a554162e3be03af7706f986","slug":"development-derails-at-bhadohi-station-neither-could-the-platforms-be-repaired-nor-was-the-plastering-work-done-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-145740-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: भदोही स्टेशन पर विकास डिरेल, न तो प्लेटफाॅर्म दुरुस्त हो सके न हुआ प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: भदोही स्टेशन पर विकास डिरेल, न तो प्लेटफाॅर्म दुरुस्त हो सके न हुआ प्लास्टर
भदोही रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन मुख्य भवन। स्रोत- संवाद
Link Copied
भदोही। साल 2023 में अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित वाराणसी-जंघई रेलखंड पर स्थित भदोही रेलवे स्टेशन तय समय सीमा से दो माह बीतने के बाद भी अब तक केवल ढांचा खड़ा किया जा सका है। अब तक न तो प्लास्टर का काम पूरा हो सका है न ही प्लेटफाॅर्मों को दुरुस्त किया जा सका है। करीब 22 करोड़ रुपये से स्टेशन का कायाकल्प किया जाना था। परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया था। इस परियोजना का बीते अप्रैल माह के अंत तक ही पूरा हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
अमृत भारत योजना में प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर मुख्य भवन का निर्माण के अलावा दोनों ही प्लेटफार्मों पर पत्थर बिछाने का कार्य अधूरा है। दोनों ओर बन रहे मुख्य भवन के सुंदरीकरण का कार्य तो तब शुरू होगा, जब प्लास्टर का काम पूरा हो जाए। देखने में ऐसा नहीं लगता कि इस वर्ष के अंत तक प्रोजेक्ट पूरा हो सकेगा। दूसरी ओर जब से भदोही रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से यात्री सुविधाएं तार-तार हो चुकी हैं। इसके चलते डिजिटल कोच संकेतक, ट्रेनों के आवागमन के डिजिटल संकेतक समेत रेलवे प्लेटफार्मों के आधे-अधूरे कार्यों, भोजनालय, विश्रामालय के अभाव, सामान्य और आरक्षण टिकट खिड़की, पेयजल, शौचालय की अस्त-व्यस्त व्यवस्था से स्टेशन पर यात्री सुविधाएं अस्त-व्यस्त हो गई हैं। अधूरे प्लेटफार्म से दुर्घटना की आशंका: रेलवे स्टेशन पर केवल दो प्लेटफार्म हैं। दोनों प्लेटफार्म पर काफी हद तक पत्थर बिछाए जा चुके हैं, जबकि कुछ बिछाए जाने हैं। इसके चलते प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने का आपाधापी में इधर-उधर दौड़ते रेल यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का भय हर समय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।