फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development blueprint drawn in 546 gram panchayats

546 ग्राम पंचायतों में खिंचा विकास का खाका

Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Development blueprint drawn in 546 gram panchayats
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर रविवार को जिले के सभी 546 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक (पंचायत) का आयोजन किया गया। इसमें गांव के विकास का खाका खींचा गया। नाली, खड़ंजा, मनरेगा, आवास, पट्टा आवंटन जैसे कार्यों के प्रस्ताव बनाए गए। कुछ ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर ब्लॉक के भिदिउरा, लखनो, भुड़की सहित ज्यादातर गावों में खुली बैठक की गई। इसमें साल भर में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। अधिकतर सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पर मुहर लगाई। ऊंज संवाददाता के अनुसार, डीघ ब्लॉक के नवधन, सीकीचौरा, बिछिया, बनकट, चौराकला, पूरे विश्वनाथ, रोही, अकोढ़ा, पूरे भान सहित अन्य गांवों में खुली बैठक हुई। इसमें 2022-23 वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्यों की रूपरेखा बनाई गई। ग्राम प्रधान, सचिव और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में खड़ंजा, आरसीसी रोड, कच्चा काम, आवास, हैंडपंप, सोलर लाइट, चक मार्ग की मरम्मत और नाली निर्माण पर चर्चा की गई। कुमरैचा गांव के निचले हिस्से में जलजमाव की समस्या के निस्तारण, नवधन और सीकीचौरा गांव में भी नाले की सफाई पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, पंचायत दिवस पर ख्यौंखर गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी गणेश राय के नेतृत्व में खुली बैठक हुई। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 17 सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा की गई। इसमें सुशासित गांव ,साफ एवं हरा गांव, गरीबी मुक्त बेहतर आजीविका वाला गांव, बाल मैत्री गांव, विकास में लैंगिक समानता वाला गांव, पर्याप्त जल वाला गांव, स्वस्थ गांव ,सामाजिक स्तर वाला गांव, सुरक्षित गांव संरचनात्मक ढांचे की यथेष्ट उपलब्धता वाला गांव इसके अलावा गांव में स्वच्छता, प्रकाश, संपर्क मार्ग, जल निकासी, जन स्वास्थ्य ,ऑपरेशन कायाकल्प, गांव के बहुमुखी व सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा गांव के गरीबों के जीवन स्तर को उठाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रधान भोला नाथ यादव, ललिता यादव, नन्हे लाल, संगीता देवी आदि रही। इसी तरह डीघ ब्लॉक के सुजातपुर, धनापुर में भी खुली बैठक पर विकास पर जोर दिया गया। इस मौके पर संजीव त्रिपाठी, ग्राम प्रधान ललिता शुक्ला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed