फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devadhidev Mahadev's makeup was done in the form of troubleshooter

संकटमोचन के रूप में हुआ देवाधिदेव महादेव का श्रृंगार

Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devadhidev Mahadev's makeup was done in the form of troubleshooter
गोपीगंज। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में सोमवार को देवाधिदेव महादेव का संकटमोचन के स्वरूप में दर्शन हुआ। पूजन कर भक्त जहां निहाल हो गए वहीं देर रात हुई आरती के दौरान जुटे श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हो गया। शिव धाम परिसर में देवाधिदेव महादेव का पंच द्रव्य और सुगंधित पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद निखरे अलौकिक स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए शिव भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। सायंकाल से शुरू हुए दर्शन के दौरान आरती पूजन व स्तुति गान हुआ। पुजारी के साथ विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने डमरु, मृदंग, घंटा घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच देवाधिदेव की आरती उतारी। महाप्रसाद का वितरण मिथिलेश अग्रहरि द्वारा किया गया, गगन गुप्ता, अश्वनी अग्रवाल, बिंदेश गुप्ता, प्रवीण जायसवाल, मोहन मुरारी बरनवाल, अमर लाल मौर्य, कुलदीप सेठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed