फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dev Deepawali: The beauty of heaven was seen in the carpet city of Bhadohi the ghats and lakes were lit up

देव दीपावली: कालीन नगरी भदोही में दिखी स्वर्ग की छटा, जगमग हुए घाट, सरोवर

Fri, 15 Nov 2024 10:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 15 Nov 2024 10:50 PM IST
सार

भदोही में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष आयोजन देखने को मिला। इस दौरान काशी की तर्ज पर लेजर शो का आयोजन किया गया और दीपक जलाकर मोक्ष की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
Dev Deepawali: The beauty of heaven was seen in the carpet city of Bhadohi the ghats and lakes were lit up
देव दीपावली पर लेजर शो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कालीन नगरी में कार्तिक पूर्णिमा की शाम शुक्रवार को स्वर्गिक छटा देखने को मिली। भव्य तरीके से देव दीपावली मनाई गई। एक लाख 99 हजार 100 दिये से गंगा तट से लेकर मंदिर, ज्ञान सरोवर जगमग हो उठे। काशी के तर्ज पर देव दीपावली मनाई गई। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर पर सवा लाख, हरिहर नाथ मंदिर सहित ज्ञानसरोवर पर 51 हजार और सीतामढ़ी गंगा तट पर 21 हजार, सेमराधनाथ मंदिर पर 21 दिये जलाए गये। ढाई लाख लोग दीपोत्सव का साक्षी बने। इस सुनहरे अलौकिक पल को हर कोई अपने कैमरे में कैद करने को बेताब दिखा।

विज्ञापन





कार्तिक पूर्णिमा की शाम सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा तट पर देव दीपावली गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इसी तरह गोपीगंज, ज्ञानपुर और सेमराधनाथ मंदिर सहित सीतामढ़ी के बाबा धवासानाथ आश्रम, मौनी बाबा, उड़िया बाबा, आश्रम गंगा तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। काशी के तर्ज पर गंगा आरती की गई। हरिहर नाथ मंदिर पर 51 हजार दिये जलाए गये, ज्ञानसरोवर को सजाया गया, यहां लेजर लाइट और साउंड की विशेष व्यवस्था रही, जो लोगाें के लिए आकर्षक का केंद्र बिंदु बना रहा।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी और ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने पहला दीप जलाया। इस मौके पर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, अशोक जायसवाल, रमेश पासी, आलोक रावत, आजाद शुक्ला आदि रहे। सुशील विश्वदीप ने गीत प्रस्तुत किया। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर पर शिव परिवार सहित अन्य लोगों की सहयोग से सवा लाख दीपदान किया गया। देवाधिदेव महादेव का अलौकिक श्रृंगार भी किया गया। मंदिर परिसर को गेंदा और गुलाब के फूलों से सजाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed