फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dev Deepawali: Golden shade scattered by innumerable lamps

देव दीपावली: असंख्य दीपों से दिखी स्वर्णिम छटा

Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali: Golden shade scattered by innumerable lamps
गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर के सामने सरोवर पर जल रहे दीये। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। कार्तिक पूर्णिमा की शाम जिले के गंगा घाटों पर असंख्य दीपक जलते ही स्वर्णिम छटा बिखर गई। दीपोत्सव के महापर्व के विहंगम दृश्य को लोग अपलक निहारते रहे। मौका था देव दीपावली गंगा महोत्सव का। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी और रामपुर, कलिंजरा, गोपालापुर, बनकट कला, तुलसी आदि गंगा घाटों पर दीपोत्सव पर्व श्रद्धा से मना। धार्मिक एवं पौराणिक स्थल सीतामढ़ी में देव दीपावली-गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। शाम पांच बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा। धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा पूजन एवं गंगा महाआरती के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे एवं विशिष्ट अतिथि कालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक राहुल दुबे और कांग्रेस नेता राजेश दूबे ने दीप जलाकर गंगा की महाआरती की। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत पंडित हर प्रसाद मिश्र शास्त्री ने गंगा पूजन एवं गंगा महा आरती का कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद दीपदान का कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने पावन गंगा घाट सहित वाल्मीकि आश्रम, मां सीता मंदिर, बाबा धवासा नाथ आश्रम, मौनी बाबा आश्रम और आसपास के क्षेत्रों में हजारों दीप जलाए तो गंगा तट पर स्वर्णिम छटा बिखर गई। गोधूलि बेला में असंख्य दीप जलते ही गंगा तटों पर नयनाभिराम दृश्य देखने को मिला। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंत लाल गौड़, पप्पू सिंह, श्याम जी सेठ, महेश शास्त्री, दुर्गेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, धीरज मिश्रा, ओम बाबा, राम कृष्ण मिश्र, मुन्नालाल पांडेय, कल्लू गौड़, आदि रहे। ज्ञानपुर नगर के ज्ञान सरोवर पर हजारों की संख्या में दीप जलाए गए। इन्हें हर कोई निहारता रहा। इस मौके पर चेयरमैन हीरालाल मौर्य आदि रहे। गोपीगंज। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में देव दीपावली मनाई गई। प्राचीन तिलेश्वर नाथ, पांडवानाथ सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गोपीगंज नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में समिति की ओर से देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। सुगंधित पुष्पों से सजे मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे लोगों ने दीपदान कर मंदिर परिसर को जगमग कर दिया। विद्यालय के बच्चों ने रंगोली सजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर पालिका परिषद प्रह्लाद दास गुप्त ने प्रथम दीप दानकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों ने दीप दान कर पूरे परिसर को जगमग कर दिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन आशाराम गुप्ता, राम कृष्ण खट्टू, भिखारी लाल अग्रवाल, राजकुमार, मोहित कुमार बाबू, प्रमोद अग्रवाल, दीपक मोदनवाल, अनिल दुबे, शिव शंकर गुप्त आदि रहे।

देव दीपावली पर दीपों से जगमग हुआ ज्ञान सरोवर। संवाद

देव दीपावली पर दीपों से जगमग हुआ ज्ञान सरोवर। संवाद- फोटो : BHADOHI

देव दीपावली पर ज्ञान सरोवर में जलते असंख्य दीप। दुर्गेश यादव

देव दीपावली पर ज्ञान सरोवर में जलते असंख्य दीप। दुर्गेश यादव- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed