{"_id":"11441fde51992aa70ae4ec3f4aab27b8","slug":"destroyed-more-than-10-million-of-assets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग को बुझाया। घटना के दो घंटे बाद तक दमकल के न पहुंचने पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की।
सुरियावां नगर के चौक निवासी दिनेश साहू की चौक में ही छेदीलाल गारमेंट एंड जनरल स्टोर्स की दूकान है। बृहस्पतिवार को नगर के एक उद्योगपति के यहां शादी समारोह का आयोजन था।
बाजार के अधिसंख्य व्यापारी समय से पहले दूकान बंद कर बारात में चले गए। रात करीब दो बजे बारात से लौटते समय चौक स्थित दिनेश की दूकान से धुआं निकलता देख लोग चौंक गए।
नागरिकों ने इसकी खबर दूकानदार दूकान मालिक को दी। साथ ही आग लगने की खबर दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन दो घंटे तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी।
नागरिकों ने जनरेटर चलाकर पास में स्थित सबमर्सिबल पंप चलवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी मिलने के बाद दूकान मालिक फौरन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कहा जा रहा था कि गनीमत रही कि बारात से लौटते समय लोगों ने दूकान से धुआं उठता देख लिया अन्यथा थोड़ी देर और होती तो आसपास की कई दूकानें आग की चपेट में आ सकती थीं।
भुक्तभोगी के मुताबिक अगलगी में दूकान में रखे 10 लाख से अधिक के पैंट, शर्ट, जींस, कोट, टीशर्ट, बेबी फ्रॉक समेत अन्य कपड़े जल कर राख हो गए। नागरिकों ने आशंका जताई कि रात में 11 बजे के पूर्व ही शार्टसर्किट से आग लग गई होगी। धीरे-धीरे वह बड़ी आग का रूप धारण कर ली। सूचना के बाद भी दमकल के न पहुंचने से व्यापारियों ने नाराजगी जताई।