फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deputy CMO aware about diabetes

डिप्टी सीएमओ ने किया मधुमेह रोगियों को सजग

Fri, 15 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO aware about diabetes
गोपीगंज। विश्व मधुमेह दिवस पर बृहस्पतिवार को एकल अभियान जिला कार्यालय थानीपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी ने जनसमूह को मधुमेह रोग से बचाव के लिए सजग करते हुए बचाव के प्रति जागरूक किया। एकल अभियान के संरक्षक देवमणि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे रोगियों को चिह्नित कर समुचित उपचार और बचाव के लिए अभियान चलाने की रणनीति तैयार करनी चाहिए। अंचल सचिव गोविंद मुरारी ने पहल को सराहनीय बताया। छतमी के प्रधान विवेक पांडेय ने मधुमेह के कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के प्रति जागरूक किया। संगठन मंत्री ज्योति नारायण ने उपस्थित जनसमूह को मधुमेह बीमारी को दूर करने के लिए जन-जन के सहयोग की आवश्यकता बताई। इस मौके पर दीनानाथ बरनवाल, भाग अभियान प्रमुख मागेश्वर प्रसाद, जिला संगठन मंत्री ज्योति नारायण, भाग महिला प्रमुख रीता देवी, अंचल गतिविधि प्रमुख गेना देवी, कपिल कुमार, रतन लाल, प्रमोद कुमार, माला देवी, सुनील कुमार, लल्लन प्रसाद, गुड़िया, प्रतिमा, शंभूनाथ, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed