फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya attacked opposition and gave statement on free ration in Bhadohi

लोकसभा चुनाव: भदोही में डिप्टी CM का विपक्ष पर तंज, जेल बना माफियाओं का घर; सुरक्षा व विकास की गारंटी है 'कमल'

Sun, 19 May 2024 08:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 19 May 2024 08:33 PM IST
सार

Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Bhadohi : भदोही जिले में भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद बिंद के समर्थन में आयोजित सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में माफियाओं का घर जेल बन गया है।  

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya attacked opposition and gave statement on free ration in Bhadohi
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : एक्स/केशव प्रसाद मौर्य

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में देश का सम्मान बढ़ा है। समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचा। प्रदेश में अब माफियाओं के लिए जगह नहीं है। जेल में उनका ठिकाना बन गया है। 2024 में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


वह रविवार को औराई के दशमी की बारी में भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद बिंद के समर्थन में आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि एक ओर उज्जवल भविष्य के हर पथ के कांटे बूनने वाले और देश का नाम ऊंचा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो वहीं दूसरी ओर पूरा विपक्ष 2024 में उन्हें प्रधानमंत्री नहीं रहने देना चाहता। आज पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। जब सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार थी तब इन्होंने कभी फ्री राशन नहीं दिया आज कहते हैं कि 10 किलो राशन देंगे, उस 10 किलो राशन में से आठ किलो यही लोग खा जाएंगे, जैसा कि पहले होता था। 

विज्ञापन

Deputy CM Keshav Prasad Maurya attacked opposition and gave statement on free ration in Bhadohi
जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी जी ने कहा है ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। कमल निशान सुरक्षा और विकास की गारंटी है। मोदी जी ने राम मंदिर बनवाया, कांग्रेस के समय लगाए गए 370 जैसे कानून से मोदी ने मुक्ति दिलाई। अब जल्द ही काशी और मथुरा को भी न्याय मिलेगा। इसलिए आप सभी को 370 वोट हर बूथ पर बढ़ाना होगा। योगी सरकार में माफिया और गुंडा समाप्त हो गए हैं। उनका घर अब जेल हो चुका है। सपा सरकार में गुंडा माफियाओं का बोलबाला था। सपा अब समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई है। 

उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, पीएम सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। मोदी जी गरीबों के मसीहा है इससे इनकार नहीं किया जा सकता, वहीं दूसरी ओर अखिलेश के मसीहा मुख्तार और अतीक जैसे लोग हैं। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, तेगा सिंह, कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य, नागेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. देवेंद्र दुबे, नंदलाल पांडेय, रत्नाकर पाठक आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed