{"_id":"6635f8a51c7f51be8a046f88","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-interacted-with-voters-in-bhadohi-public-meeting-of-lok-sabha-elections-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में बोले ब्रजेश पाठक: 2024 की लड़ाई मंदिर बनाने और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बोले ब्रजेश पाठक: 2024 की लड़ाई मंदिर बनाने और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच है
Sat, 04 May 2024 02:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 04 May 2024 02:30 PM IST
सार
भदोही जिले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार की लड़ाई मंदिर बनाने और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2024 की लड़ाई मंदिर बनाने और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा को छोड़कर सपा, तृणमूल और कांग्रेस जैसी पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हैं। कांग्रेस के राज्य में आतंकियों को बिरयानी खिलाया जाता था और आज पुलवामा अटैक करने वाले आतंकियों के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक कर सरकार ने आतंक का मुंह तोड़ जवाब दिया है। यह सब आपके वोट की बदौलत हुआ।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम कर रही है। एनडीए की सरकार में आज दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।