फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Depression card holders performed by ration

राशन से वंचित कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 06 Aug 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Depression card holders performed by ration
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के लखनो गांव ग्रामीणों ने शुक्रवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से निशुल्क राशन नहीं मिलने के कारण जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को संबोधित प्रार्थनापत्र एएसडीएम जीपी यादव को सौंपा। कहा कि एक सप्ताह में निशुल्क राशन नहीं दिलाया गया तो ग्रामीण डीएम का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में सरकार गरीबों को भूखा न रहने की घोषणा कर रही है। तीन माह पूर्व केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजनांतर्गत प्रति माह मिलने वाले दोनों चरण के राशन को नि:शुल्क दिया जा रहा है। आपूर्ति विभाग अपनी कमी को छिपाने के लिए अब सेक्रेटरी से सत्यापन कराकर ऐसे परिवारों को राशनकार्ड से वंचित कराया जो उसके हकदार हैं। बृहस्पतिवार को पूरे देश में एक साथ मनाए गए अन्न महोत्सव में जब कार्डधारक कोटे की दुकान पर राशन लेने पहुंच रहे हैं तब उन्हें यह कहकर कोटेदार दुर्व्यवहार कर रहे हैं कि उनका नाम सूची में नहीं है। जबकि जून तक परिवार ने योजना का लाभ भी पाया है अगस्त में नहीं मिला। नाम काटने में सत्यापन करने वाले सेक्रेटरी न गांव में जा रहे हैं न कार्डधारक से मिल रहे हैं। चाय-पान की दुकान पर बैठकर नाम कटवा दिया जा रहा है। सच्चाई यह है कि यदि शासन के निर्देश पर 25 फीसद अपात्रता का सत्यापन निष्पक्ष हो जाएगा तो मानक के विपरीत बने अंत्योदय कार्डधारक ही सूची से बाहर होंगे पात्र गृहस्थी के नहीं। प्रति माह गरीबों के हक को हजम करने वालों का कोई नहीं पूछता। प्रदर्शन करने वालों में सुधा देवी, गोविंद पाल, शांति देवी, राजेंद्र प्रसाद, गीता देवी, सुखराजी, मंजू देवी, विमला देवी, शकुंतला देवी, सरिता देवी, विमला देवी आदि रहीं। इस मामले में एएसडीएम जीपी यादव ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed