फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dengue outbreak increased medical department worried after getting eight new patients

Bhadohi: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, आठ नए मरीज मिलने से चिकित्सा महकमा हलकान, अब तक कुल 17 हुए बीमार

Thu, 31 Oct 2024 12:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 31 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

भदोही में डेंगू के डंग का कहर जारी है। ज्ञानपुर में आठ नए डेंगू के मरीज मिलने के बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। गांव से लेकर शहर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और डेंगू से बचाव के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन मरीजों के बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
Dengue outbreak increased medical department worried after getting eight new patients
डेंगू - फोटो : social media

विस्तार

ज्ञानपुर जिले में बुधवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। नए मरीज मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है। डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। जिन-जिन गांवों में मरीज मिले हैं, वहां दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। विभाग ने विशेष सतर्कता बरते जाने की नसीहत दी है।

विज्ञापन

जिले में बीते साल सरकारी आंकड़ों के अुनसार रिकॉर्ड 280 डेंगू मरीज मिले थे। इस साल भले ही बीते साल की तरह डेंगू मरीजों की वृद्धि नहीं हो रही हो, लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इस साल मरीजों पर लगाम कसने के लिए पहले से ही पुख्ता तैयारियां की गई थीं।

विज्ञापन

संचारी रोग अभियान के साथ-साथ डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी का असर है कि इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या काफी कम है। अब तक केवल नौ डेंगू के मरीज मिले थे, लेकिन बुधवार को अचानक आठ नए डेंगू मरीज मिले। डेंगू के जो नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वे सुरियावां, घोसिया, भदोही, औराई, अभोली आदि स्थानों पर मिले हैं। लेकिन ये सभी मरीज जनपद के बाहर निवास करते हैं। नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है। मरीजों के गांवों पर दवाओं का छिड़काव कराया गया है।

जिला चिकित्सालय में रोजाना 100 से 125 मरीजों की डेंगू जांच कीट से की जाती है। लेकिन इसमें से एक भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आती है। वहीं दूसरी ओर लैब में 10 जांच होती है, तो उसमें से एक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव होती है।

इसी रिपोर्ट के आधार पर नीम हकीम से लेकर अस्पताल संचालक तक उपचार करते हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि आठ नए डेंगू के मरीज मिले हैं। सभी जिले के बाहर निवास करते हैं। कुल मरीजों की संख्या 17 हो गई है।


जिले में सिर्फ चार डेंगू मरीज मिले हैं, बाकि जो मरीज मिले हैं, वे सब जनपद के बाहर निवास करते हैं। हालांकि ऐहतियात के तौर पर गांवों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed