फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dengue entry buried in the district hospital

जिला चिकित्सालय में दबे पांव डेंगू की एंट्री

Tue, 27 Sep 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue entry buried in the district hospital
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में दबे पाव डेंगू एंट्री कर चुका है। जिसकी चपेट में दो चिकित्सक आ गए हैं। इसके बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ उनके तीमारदार और चिकित्सक सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

मानसून की बेरुखी के बाद डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। एक के बाद एक डेेंगू मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। विभाग के अनुसार अब तक डेेंगू के कुल 5 मरीज मिल चुके हैं। जहां फॉगिंग कर दवा का छिड़काव करा दिया गया है। 16 मरीज मलेरिया के सक्रिय हैं, एक मरीज कालाजार का है। साल का पहला डेंगू केस डीघ ब्लॉक के नारेपार में मिला था। बारिश में मलेरिया, डेंगू संग अन्य संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका रहती है। जिसकी रोकथाम के लिए जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था, एक अक्टूबर से पुन: संचारी अभियान चलाया जाएगा। डेंगू मरीजों को लिए जिला चिकित्सालय और महाराजा बलवंत में दस-दस बेड संरक्षित है। वहीं छह सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट:
डेंगू की जद में चिकित्सक
जिला चिकित्सालय के नैदानिक मनोचिकित्सक डॉ. अशोक परासर की रिपोर्ट रविवार शाम को पॉजिटिव आई। वहीं एनआरसी में तैनात डॉ. रोहित शर्मा भी डेंगू के जद में आ चुके हैं। हालांकि दोनों लोग स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed