फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dengue again picked up speed, so far 53 cases

डेंगू ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक 53 केस

Fri, 04 Nov 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dengue again picked up speed, so far 53 cases
ज्ञानपुर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भदोही ब्लॉक में सबसे अधिक डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार इस समय डेंगू के कुल 53 केस हैं, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं, जो निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। उनका आंकड़ा नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और मरीज मिलने के बाद तत्काल दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

भदोही ब्लाक के रजपुरा में चार, जलालपुर में 4, पिपरिस में तीन मरीज मिले हैं। यहां पर फॉगिंग कराई गई है। साथ ही बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा चुका है। ज्ञानपुर में दो मरीज मिले हैं। इससे पहले नई बाजार क्षेत्र में डेंगू के बीस से अधिक मरीज मिल चुके हैं। भदोही में अकेले ही 38 मरीज मिले हैं। जबकि इस साल डेंगू का पहला मरीज डीघ ब्लाक के नारेपार में मिला था। उसके बाद से मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरु हो गया। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि इस साल अब तक कुल 53 केस मिले चुके हैं। सबकी स्थिति सामान्य है, कुछ लोगों के सैंपल बीएचयू एलाइजा टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। एलाइजा टेस्ट होने के बाद ही डेंगू बताया जाता है।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग डोर टू डोर अभियान चला रहा है। इसके तहत गांवों में फांगिंग के अलावा दवाओं का छिड़काव और लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए घरों में साफ-सफाई रखने के साथ ही खाली और पुराने बर्तनों में पानी भरने जमा न होने देने और बुखार या सिरदर्द जैसी समस्या होने पर तत्काल चेकअप की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed