{"_id":"65999fd5386094acfe0bf394","slug":"demonstration-to-repair-muddy-road-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-7537-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कीचड़ भरे मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कीचड़ भरे मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां ब्लाक के कोछिया गांव के गौतम बस्ती में जाने वाला मार्ग बदहाल हो चुका है। जरा सी बारिश होने पर मार्ग से गुजरना दूभर हो जाता है। मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। शनिवार को दर्जनों की संख्या में बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने जिला प्रशासन सहित ग्राम प्रधान से कीचड़युक्त मार्ग के मरम्मत की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को मौखिक रुप से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय हर किसी को पहचानते हैं। कोछिया के गौतम बस्ती मार्ग की स्थिति यह है कि हल्की सी बारिश होने पर जलजमाव होता जाता है। उसी कीचड़युक्त मार्ग से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सहित राहगीर गुजरते हैं। बारिश होने के बाद कई दिनों तक मार्ग पर जगह-जगह जल जमाव की स्थित बनी रहती है, जबकि गंदे पानी से संक्रमित जनित बीमारी तेजी से फैलती है। मार्ग बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से बस्ती के लोग कई बार कहें, लेकिन प्रधान जी मार्ग न बनवाने की कसम खा रखी है। मार्ग के बगल में यदि नाली का निर्माण कार्य करा दिया जाए, तो बारिश का पानी नाली के माध्यम से खेत में निकल जाएगा। बताया कि यह मार्ग एक तरफ प्रधानमंत्री मार्ग बलभद्रपुर गौतम बस्ती से शुरु होकर चकपड़री होते हुए कोछिया गौतम बस्ती, हरिपट्टी फाटक, गड़ेरियापुर मुख्यालय तक जाने के लिए लोग इस मार्ग से निकलते हैं। दो साल पहले मार्ग पर खड्जा लगा था, लेकिन जो क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसे मरम्मत कराने की मांग ग्रामीण बार-बार ग्राम प्रधान से कर रहे हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। सोहन लाल, दिनेश, अंकित कुमार गौतम, विद्याधर गौतम, लाल बहादुर गौतम, राजाराम गौतम, तेज बहादुर गौतम, पंचलाल गौतम, संजय कुमार गौतम, गुलाबी गौतम, सावित्री गौतम आदि ने प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्ति की।